० अपना दल एस के युवा विधानसभा अध्यक्ष चुनाार हर्षित सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लगाया जाम
० अक्टूबर माह के अंत तक शुरू हो जाएगा मरम्मत कार्य: अपर मुख्य अधिकारी
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
(8299113438)
क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए अपना दल एस कार्यकर्ताओं के साथ युवा विधानसभा अध्यक्ष हर्षित सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रविवार को चुनार कछवां मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम लगा रहे ग्रामीण चुनार कछवां मुख्य मार्ग से विदापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के आश्वासन पर जाम समाप्त किया गया।

जाम का नेतृत्व कर रहे अपना दल एस युवा के चुनार विधानसभा अध्यक्ष हर्षित सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के अधीन आने वाले विदापुर गांव को जोड़ने वाली सड़क मम्मी आरसीसी क्षतिग्रस्त है। लोगों के आने जाने में बाधा का सामना करना पड़ता है। छतिग्रस्त सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बार-बार मांग के बावजूद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। ऐसे में रविवार को स्थानीय नागरिकों के साथ सड़क जाम किया गया।

जॉम कर रहे ग्रामीणों को स्थानीय पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया परंतु सड़क मोहम्मद का आश्वासन मिलने तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नीतू जी ने विधानसभा अध्यक्ष हर्षित सिंह से वार्ता करके अक्टूबर माह के अंत तक मरम्मत कार्य शुरू करा देने का आश्वासन दिया इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

जाम लगाने वालो में प्रमुख रूप से हर्षित सिंह युवा विधानसभा अध्यक्ष चुनार अपना दल (एस),
आकाश सिंह, आशीष सिंह, आलोक सिंह, विजय केशरी, गोरख यादव, तेजबली यादव, गोलू त्रिपाठी, विकाश त्रिपाठी, सूरज सिंह, शिवम शुक्ला, सत्यम त्रिपाठी, आशीष यादव, मोलू त्रिपाठी, आशु त्रिपाठी आदि रहे।