मिर्जापुर।
गुरुवार को नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पीडी गुप्ता से अस्पताल और अन्य स्थानों पर भर्ती कोविड के मरीजों को मिल रही सेवाओ के बारे में जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में और कौन सी सुविधा हो, जिससे मरीजों को और ज्यादा लाभ हो सके, इस विषय पर भी गहन चर्चा की।

सीएमओ से वार्ता उपरांत नगर विधायक श्री मिश्र ने बताया गया कि अभी 2 से 3 दिन के अंदर मंडलीय चिकित्सालय में लग रहा ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएगा। इससे लगभग 100 सिलेंडर प्रति दिन मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। भविष्य में इसकी उत्पादन क्षमता बढाई भी जा सकती है। यह जिले की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए दरदर भटकना नही पड़ेगा। साथ ही साथ कोरोना जांच की नई मशीन भी जिले में आने वाली है, जो प्रतिदिन 700 से 800 जांच करेगी।