0 परिवारों को जोड़कर किया गया एक, आपसी सुलह समझौते से कराया गया विवादों का निबटारा
मिर्जापुर।
शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में जनपदों में स्थापित वैवाहिक विवादों में मध्यस्थता हेतु उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के अनुश्रवण का कार्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा किया जा रहा है, एवं परामर्श केन्द्र द्वारा आये हुए दम्पत्तियों की पारिवारिक संबंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह- समझौता कराते हुए साथ में रहने को प्रेरणा दी गयी। जिससे दोनों जोडे़ राजी-ख़ुशी के साथ में रहने के लिए तैयार हो गये। प्राय: देखने में आता है छोटे-मोटे आपसी घरेलू विवाद से कई रिश्ते, और परिवार बिखर जाते हैं।


इस क्रम मे डीआईजी आरपी सिंह ने बताया कि रेंज मिर्जापुर के जनपदीय परिवार परामर्श केंद्र के सराहनीय प्रयास द्वारा जनपद मीरजापुर के माध्यम से जनवरी 2022 से अब तक कुल-211 एंव जनपद सोनभद्र में जनवरी 2022 से अब तक कुल-180 तथा जनपद भदोही में जनवरी 2022 से अब तक कुल-131 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया। इस प्रकार परिक्षेत्र स्तर पर कुल- 522 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा अथक प्रयास से मिलाया गया।

