ड्रमंडगंज, मिर्जापुर।

विकास खंड हलिया के मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में शुक्रवार को ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल व समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता ने 150 आदिवासी गरीब बच्चों में गर्म कपड़े, सेब, बिस्कुट टाफी, नमकीन का वितरण किया। पुलिस व समाजसेवी द्वारा गर्म कपड़े,टाफी, बिस्कुट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने ठंड से निजात दिलाने हेतु कोल बस्ती के दस दिव्यांग वृद्ध, असहाय लोगों को कंबल वितरित किया।

थानाध्यक्ष के हाथों कंबल पाकर दिव्यांग जयंती, फुलेशरी, मनीलाल आदि के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े ग्रामीणों ने पुलिस के इस नेक कदम की सराहना की। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, महिला कांस्टेबल विजेता साहू, प्रधान पति संतलाल कोल, आदित्य तिवारी, समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता, दयालु कोल, मिठाई लाल, रामायण आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

