मिर्जापुर।
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लोकसभा से पास होने के बाद आज राज्यसभा ने भी सर्वसम्मति से मंजूरी देने पर शुक्रवार को मुकेरी बाजार तिराहे पर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष दीपा उमर के नेतृत्व में धन्यवाद मोदी संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर कार्यक्रम किया गया। महिला मे मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपा उमर ने कहाकि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए संसद में महिला आरक्षण बिल पास होना अतिआवश्यक था। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को पास कराके मातृशक्ति का सम्मान किया है। भाजपा नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा ने कहाकि महिला आरक्षण बिल का संसद में मंजूरी मिलना मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिला आरक्षण बिल पास होना ऐतिहासिक दिन है। मोदी सरकार ने आधी आबादी को हक दिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा, सतीश उपाध्याय सभासद, अलंकार जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, नीतू गुप्ता, सुनीता तिवारी, रेनू गुप्ता ,सीमा खत्री ,राधा सोनी, दीपा केसरी, भावना बरनवाल, किरण चौरसिया, पूजा मौर्य, शशि कला गुप्ता, पूजा मौर्य, पूनम केसरी, रीता रानी, शशि शर्मा, आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।
