मिर्जापुर

पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षण: 1000 अभ्यर्थीयो की दौड़ मे 932 सफल रहे

मिर्जापुर।
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) का आयोजन 10 फ़रवरी 2025 से 27 फ़रवरी 2025 तक होना प्रस्तावित है। वाहिनी मुख्यालय 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर मे शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक विकास कुमार वैद्य 39 वीं वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर एवं परीक्षा बोर्ड मे नामित सम्मानित टीम के सदस्यों की उपस्थिति में पीईटी संपन्न कराया। 1050 पुरुष अभ्यर्थी मे 1000 उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थीयो की दौड़ कराई गईं, जिसमे 932 पुरुष अभ्यर्थी सफल एवं 68 अभ्यर्थी असफल रहें। वाहिनी शिविरपाल कल्पनाथ राम, सूबेदार मेज़र मनोज कुमार सिंह एवं ड्यूटी मे लगाए गए अधिकारी/जवान उपस्थित रहे। यह जानकारी मुख्य आरक्षी विनय कुमार ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!