क्राइम कंट्रोल

6 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार,  चोरी की  मोटरसाइकिल बरामद

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
                                           अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को उनि कमल टावरी प्रभारी पुलिस चौकी कस्बा चुनार मय हमराह के साथ जलालपुर माफी में वाहन चेकिंग/ गश्त में मांमूर थे  इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटर साइकिल पर सवार 2 व्यक्ति रमेश साहनी पुत्र मारकन्डे साहनी, कमलेश यादव पुत्र नखड़ यादव निवासीगण जलालपुर माफी थाना चुनार जनपद मीरजापुर के कब्जे से 6 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा अवैध गांजा व मोटरसाइकिल कब्जा में लेकर, थाना चुनार पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट व 411 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय/ जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम मे उनि कमल टावरी चौकी प्रभारी कस्बा चुनार, उनि विरेन्द्र यादव, हेका देवेन्द्र पाण्डेय, का0 मोहित कुमार शामिल रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!