शुभकामनाये

बेस्ट रोटरी क्लब गोल्ड अवार्ड से सम्मानित हुए हिमांशु जायसवाल, रोटेरियंस ने दी बधाई

भास्कर ब्यूरो, मिर्जापुर।
 वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित होटल सूर्या में रविवार की सायं आयोजित रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3120 के वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में रोटरी स्तर 19-20 के मंडलाध्यक्ष रोटेरियन संजय अग्रवाल ने कुल अस्सी रोटरी क्लबों के अध्यक्ष सचिवों एवं अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया। श्री अग्रवाल ने सत्र 19-20
के रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु जायसवाल को बेस्ट प्रेसिडेंट के डायमंड एवार्ड समेत कुल 24 एवार्ड से सम्मानित किया। बेस्ट हेलथ कैंप, बेस्ट मीडिया कवरेज, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट, बेस्ट मेंबरशिप ग्रोथ, बेस्ट वाश इन स्कूल प्रोग्राम, बेस्ट ब्लड डोनेशन प्रोग्राम आदि शामिल रहे। एनुअल एवार्ड फंक्शन में रोटेरियन हिमांशु जायसवाल, राजबहादुर सिंह, शिवम् अग्रवाल, सुकुमार  बागची, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अखिलेश सिंह, उमंग अग्रवाल, विवेक केशरी, अखिलेश सोनी, जसप्रीत सिंह मोंगा आदि शामिल रहे।
      रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के 19-20 के अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु जायसवाल को रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं रोटेरियंस ने बधाई दी है। रोटरी क्लब के रोटेरियन परितोष बजाज, डा० चंद्र केतु, डॉ सी बी जायसवाल,  डॉ एके जायसवाल, डॉ सुनील सिंह, डॉक्टर मृदुला जायसवाल, रोटेरियन अमित आहूजा, रोटेरियन रमन पाहवा, रोटेरियन दीपक कुशवाहा रोटेरियन विनोद मौर्य, रोटेरियन अखिलेश सिंह, रोटेरियन विकास गौड़, रोटेरियन नितिन मेहरोत्रा, अमन मेहरोत्रा, अर्जुन मेहरोत्रा, लव कुमार, रजत, आयुष, नितिन टंडन, रोटेरियन रवि कटारे, रोटेरियन रवीश अग्रवाल, रोटेरियन एजाज खान,  प्रिया जैन, राशि मेंहरोत्रा रोटेरियन जसविंदर सिंह सरना के अलावा रोटरी क्लब मिर्जापुर डायमंड के अध्यक्ष पंकज खत्री,  सुरेश तिवारी, शिवम् गोयल,  आशुतोष सोनी, आशुतोष गुप्ता, अतिन गुप्ता, सुनील सिंह आदि ने बधाई दी है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!