News

भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर की साधारण सभा की बैठक मे विभिन्न प्रकल्पो पर विमर्श
फोटोसहित
मिर्जापुर।
भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर की साधारण सभा की बैठक श्रीमती रेखा अग्रवाल पूर्व महिला संयोजिका के आवास पर श्रीमती नीलू सिंह अध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि हुई तथा दायित्व ग्रहण कार्यक्रम, सूरज प्रकाश जयंती, योग दिवस, पर्यावरण के संबंध में विचार विमर्श किया गया। शाखा सदस्यों द्वारा हर रविवार को रेलवे स्टेशन पर ठंडा जल यात्रियों को पिलाया जाता है, यह पुनीत कार्य है जो 30 जून तक चलता रहेगा। इस अवसर पर गंगा दशहरा के महत्व पर अध्यक्ष नीलू सिंह ने प्रकाश डाला। बैठक में इंजीनियर जवाहर सिंह यादव, जिला समन्वक सुशील सिंह, क्रांति प्रकल्प प्रमुख पर्यावरण पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन नाथ त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नाथ अग्रवाल, अनिल तिवारी सचिव, अभिनव अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नूतन अग्रवाल महिला संयोजक, गोपाल कृष्ण सविता, श्रीमती माया मिश्रा, श्रीमती रेखा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रोशन लाल कसेरा, विष्णु नारायण मालवीय, अरुण अग्रवाल, डॉक्टर सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलू सिंह अध्यक्ष तथा कार्यक्रम का संचालन अनिल तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती माया मिश्रा द्वारा किया गया। वंदे मातरम से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ तथा राष्ट्रगान से समाप्त हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!