Uncategorized

आरएसएस कार्यकर्ताओ ने लालडिग्गी पार्क और विन्ध्य रेसीडेंसी मे किया योग एवं सूर्य नमस्कार
फोटोसहित
मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मिर्जापुर नगर की ओर से लालडिग्गी पार्क और विन्ध्य रेसीडेंसी विन्ध्याचल परिसर मे ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ का आयोजन किया गया, जहा पाच सौ से अधिक लोगो ने योग, आसन, व्यायाम, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार किया।
नगर के लालडिग्गी पार्क मे नगर कार्यवाह लखन जी के देखरेख मे मुख्य शिक्षक अनमोल जी, राष्ट्र सेविका समिति की जिला बौद्धिक प्रमुख इन्द्र गुप्ता जी, गणेश केसरवानी जी, सह नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप जी, मुख्य शिक्षक जा जालपा शाखा रितेश जी ने कार्यक्रम संपन्न कराया। मुख्य वक्ता विभाग संयोजक आरोग्य भारती डा गणेश प्रसाद अवस्थी ने योग आसन प्राणायाम सूर्य नमस्कार आदि से लाभ एवं बारीकियो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर संघचालक अशोक सोनी जी, सह नगर संघचालक प्रभु जी, उमंग जी, नगर कार्यवाह लखन जी, सह नगर कार्यवाह सौरभ शाह जी, राष्ट्र सेविका समिति से सीता जी, रजनी जी, मंजूलता जी, पारुल जी सहित भारी संख्या मे स्वयंसेवक गण एवं आमजन मौजूद रहे।
विन्ध्याचल मे सह नगर कार्यवाह शैलेष जी के देखरेख मे हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. कृष्ण कुमार चौरसिया जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर आशीष सिंह रहे। संचालन कर रहे सह नगर कार्यवाह शैलेश जी ने जिला पर्यावरण प्रमुख संजय जी, नगर व्यवस्था प्रमुख विनोद जी, नगर शारीरिक प्रमुख अखिलेश जी का परिचय कराया। तत्पश्चात सभी ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सोहन लाल श्रीमाली जी, सुमन जी, योग शिक्षक शिवराम शर्मा जी, शुभंकर जी, अरविंद जी, आदर्श जी, राजू जी, सोमेश्वर जी, मुन्ना जी, गुड्डू जी, मनी जी, सुशांत जी, राजन जी, राकेश जी, महेंद्र जायसवाल जी, संतोष त्रिपाठी जी, दीपक जी, विनोद जी, प्रिंस जी सैकड़ो स्वयंसेवकों ने योग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!