मिर्जापुर। भारत विकास परिषद भागीरथी शाखा का अष्टम दायित्व ग्रहण कार्यक्रम महन्त शिवाला स्थित एक लॉन में संपन्न हुआ। मंच आपूर्ति के पश्चात मुख्य वक्ता अपराजिता सिंह डायरेक्टर (डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. चन्द्रकेतु उपस्थित रहे।
काशी प्रान्त से प्रांतीय संगठन सचिव अनिल कुमार सिंह एवं प्रांतीय गतिविधि संयोजक आलोक अरोड़ा उपस्थित हुए। जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, प्रांतीय प्रांतीय पदाधिकारी सुशील सिंह उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी मंचासीन पदाधिकारी लोगों ने माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद को माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया गया।
तत्पश्चात सभी लोगों ने वन्देमातरम गीत गाया, पाल्क संस्था केलल 7 छोटे छोटे बच्चो ने गणेश वन्दना की। मुख्य वक्ता अपराजिता जी का स्वागत महिला संयोजिका गुंजन जायसवाल ने अं वस्त्रम एवं बुके देकर सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्रकेतु का सम्मान अध्यक्ष CA पंकज खत्री ने अंग वस्त्रम एवं बुके देकर सम्मानित किया, प्रांतीय संगठन सचिव अनिल कुमार सिंह एवं प्रांतीय गतिविधि संयोजक आलोक अरोड़ा को सचिव बिनोद केसरवानी ने अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण देकर सम्मानित किया।
जिला संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल का स्वागत दीपक केसरवानी ने किया। प्रांतीय पदाधिकारियो का स्वागत अशोक गुप्ता ने अंग वस्त्रम से किया। अध्यक्ष पंकज खत्री ने सभी आमंत्रित लोगों का स्वागत उदबोधन किया। सचिव विनोद केसरवानी ने वर्ष 24-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पाल्क संस्था के बच्चो ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं बच्चो द्वारा एक ऍमजी पर लघुनाटिका प्रस्तुत किया। वर्ष 24-25 के अध्यक्ष ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यो को अभिनन्दन समागम का मेमोंटो देकर सम्मानित किया।
महिला संयोजिका डॉली सराफ ने भी 6 मातृशक्ति को मेमोंटो देकर सम्मानित किया। वर्ष 25-26 के अध्यक्ष- अशोक कुमार गुप्ता, सचिव – राम प्रवेश गुप्ता, वित्त सचिव – राजुल अग्रवाल एवं सयोंजीका (महिला सहभागिता ) रेनू अग्रवाल को प्रांतीय संगठन सचिव अनिल कुमार सिंह ने दायित्व ग्रहण कराया। 14 नये सदस्यों को प्रांतीय गतिविधि संयोजक आलोक अरोड़ा ने भारत विकास परिषद का संकल्प करवाकर उनको अंग वस्त्रम एवं पिन प्रदान किया। पाल्क संस्था के सभी प्रतियोगी बच्चो को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 25-26 के अध्यक्ष ने अपने भावी कार्यक्रम के बारे मे सदन को जानकारी दिया।
प्रांतीय संगठन सचिव ने भारत विकास परिषद के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. चन्द्रकेतु ने भी भारत विकास परिषद के पंच सूत्रों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी एवं उन्होंने कहाकि जब भी किसी भी सेवा कार्य की जरुरत हो। हम भारत विकास परिषद के साथ रहेंगे। मुख्य वक्ता अपराजिता सिंह ने भी अपना आशीर्वाद दिया और उन्होंने परिषद के पंच सूत्रों के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया। ललित मोहन खंडेलवाल ने अपनी तरफ से निवर्तमान अध्यक्ष धीरज सोनी एवं सचिव को यादगार गिफ्ट दिया।
कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने मुख्य वक्ता, विशिष्ट अतिथि, प्रांतीय संगठन सचिव, प्रांतीय गतिविधि संयोजक जी को मेमोंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्र गान किया गया। आज के कार्यक्रम मे शंकर सोनी, गोपी मोहन अग्रवाल, पशुपतिनाथ, ललित मोहन खंडेलवाल, पंकज खत्री, अनिल अग्रवाल, विंध्यवासिनी प्रसाद, दीपक केसरी, मनोज खंडेलवाल, अखिलेश मिश्रा, सूर्य प्रकाश पाठक, अभय अग्रहरि, विनोद केसरवानी, राजुल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, राम जी गुप्ता, गोवर्धन त्रिपाठी, सुशील सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, राम प्रवेश गुप्ता, संदीप गुप्ता एडवोकेट, भईया लाल चौरसिया, हर्ष गुप्ता, रमेश त्रिपाठी, अभय, रेनू अग्रवाल, सुषमा जायसवाल, ज्योति गुप्ता, अर्चना खंडेलवाल, गुंजन जायसवाल, सुजाता, पूजा, कंचन त्रिपाठी, मधुलिका, पूनम पाठक, नेहा गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन श्वेता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी सदस्यों ने सुरुचि भोजन किया।