क्राइम कोना

अज्ञात महिला की चाकुओ से गोदकर निर्मम हत्या  

0  शव जरगो जलाशय में मिला, फैली सनसनी
 ब्यूरो रिपोर्ट,  मिर्जापुर(अहरौरा)। 
                     
           जिले के अहरौरा थाना के जरगो जलाशय मे शुक्रवार को सुबह अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है । महिला के चेहरे पर कई स्थान पर चाकुओ से गोदकर निर्मम हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है।

        बताया जाता है कि जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी चौकी अंतर्गत जरगो जलाशय पर शुक्रवार को सुबह कुछ लोग शौच के लिये गये हुये थे। तभी कुछ लोगो मे देखा कि एक महिला जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष है,  का शव पड़ा है।  इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को दिया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पलटा तो देखा कि महिला को क्रुरता पूर्वक चेहरे पर चाकुओ से दर्जनों प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या की गई थी। महिला का शव पुलिस को जहाँ मिला है,  वहाँ से करीब पचास मीटर दुरी पर जमे हुवे खून व घसीटने के निसान दिखाई दिये। महिला नीले रंग की सलवार सफेद रंग का जालीदार टॉप और बैगनी कलर का स्वेटर पहनी है। प्रतीत होता है महिला को लाकर जरगो जलाशय परिसर में पहले बुरी तरह मारा पीटा गया और उसके बाद नुकीले चाकुओ से हत्या कर शव फेक दिया गया हो। महिला के चेहरे पर जगह जगह नुकीले चाकुओ के प्रहार के घाव भी दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से उसकी हत्या हुई है मानो किसी ने उसे तड़पा तड़पा कर मारा हो। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उनके परिजनों का पता लगाने मे जुट गई है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!