जन सरोकार

एसपी के पीआरओ बने अहरौरा थानाध्यक्ष, राजेश प्रताप सिंह हलिया थाना प्रभारी बने

0 पुलिस अधीक्षक ने किया तीन थाना प्रभारीयो का स्थानान्तरण
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।  

आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक  ने शनिवार को देर रात अचानक जनपद के तीन थाना प्रभारियों का स्थानान्तरित करने का आदेश जारी कर दिया। इस फेरबदल मेे अपने पीआरओ अहरौरा थानाध्यक्ष बनाने के बाद एसपी पीआरओ विहिन हो गये बै और अभी तक किसी को अपना पीआरओ नियुक्त नही किया है। एसपी श्री तिवारी ने फेरबदल करते सुए पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक विवेकानन्द उपाध्याय को थानाध्यक्ष जिगना नियुक्त किया है तो प्रभारी चौकी संतनगर राजेश प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष हलिया व उपनिरीक्षक वैभव सिंह पीआरओ पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष अहरौरा बनाया है। जबकि निवर्तमान थानाध्यक्ष हलिया विनोद कुमार दुबे व थाना जिगना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन में स्थानान्तरित कर दिया है। एसपी के मुताबिक उपरोक्त समस्त स्थानान्तरण जनहित में किये गये हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!