घटना दुर्घटना

गम मे बदली दशहरे की खुशी

मौत की खबर सुनते ही किशोर के घर में मचा कोहराम
भास्कर ब्यूरो, मिर्जापुर(मडिहान)।  
        सर्पदंश से अचेत किशोर को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले जाते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने लगे और उनका बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार मडिहान थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव निवासी डॉक्टर के घर में दशहरा त्यौहार का जश्न था। महिलाए पकवान बनाने में लगी थी। पंद्रह वर्षीय अजित शनिवार को दोपहर विजयदशमी मेला देखने के लिए जाने तैयारी कर रहा था। जूता पहनते समय बिषैले सर्प ने काट लिया। सर्प काटने की घटना सुनते ही किशोर के घर में त्यौहार की ख़ुशी गम में बदल गयी।
          घरवाले इलाज के बदले उसे झाड़फूंक कराने लगे। झाड़फूंक के दौरान उसकी हालत गंभीर होने लगी। देखते ही देखते वह अचेत हो गया। आनन् फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!