क्राइम कोना

जब बगल में सो रहे पति को जगाने गई पत्नी,  तो दृश्य देखकर भौचक्का रह गई

0 रहस्यमय परिस्थिति मे अधेड की गला घोटकर हत्या
0 मृतक के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने अग्यात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत
 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 
        जिले के जिगना थाना क्षेत्र के फुलवरिया (मनिकठा) ग्राम मे एक अधेड का गला घोटकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश मेहरा आया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी के साथ ही पडताल मे जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु प्रसाद बिंद पुत्र स्वर्गीय महगू बिंद निवासी ग्राम फुलवरिया थाना जिगना का निवासी था। बताते है कि बीती रात पक्के मकान के बगल खपरैल मे वह सो रहा था की किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनो के अनुसार सुबह पत्नी जब बगल में सो रहे अपने पति को जगाने गई,  तो वह यह दृश्य देखकर भौचक्का रह गई और गश खाकर गिर पडी। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक की दो शादियां हुई थी पहली पत्नी से दो लड़की हुई,  जिनकी शादी हो चुकी है और दूसरी पत्नी से एक लड़का जिसका नाम खुशी बिंद है उसकी उम्र लगभग 12 वर्ष है। पहली पत्नी मर चुकी है।  थानाध्यक्ष जिगना घटनास्थल पर जानकारी होते ही पुलिस टीम के साथ पहुंच गए थे।  उन्होंने लाश को परिजनों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  आगे की कार्यवाही चल रही है।  थाना अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय व उपनिरीक्षक प्रवीण राय घटनास्थल पर अन्य जानकारियां भी प्राप्त किया। मृतक के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने अग्यात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश मे जुट गई है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!