घटना दुर्घटना

ठंढ की चपेट मे आने से नीम हकीम चिकित्सक और किसान की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट, मड़िहान (मिर्जापुर)।

स्थानीय क़स्बा निवासी नीम हकीम चिकित्सक की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। हकीम का शव परिजनो ने दफन कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मड़िहान क़स्बा निवासी हकीमुद्दीन अंसारी 55 वर्ष पेशे से नीम हकीम चिकित्सक थे। गुरुवार को वह सिचाई करने अपने खेत पर गया था।  देर रात खेत में सिचाई करने के बाद घर वापस आया। बताया जाता है कि ठंढ लगने से कुछ ही देर बाद पेट में दर्द होने लगा। परिजन इलाज के लिए क़स्बा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गये। जहा इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गयी।

दूसरी घटना मझारी गांव में शुक्रवार को घटी। स्थानीय गांव निवासी एक किसान खेत में सिचाई करने गया था। दोपहर बाद उसे ठंढी लगने लगी। जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए साधन की व्यवस्था करते तब तक मूलचंद 55 वर्ष की मौत हो गयी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!