क्राइम कोना

बदमाशों ने किसान पर किया हमला, किसान ने बचाव में चलाई गोली, एक की हुई मौत 

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(मडिहान)।

जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी अंतर्गत निकरिका गाँव के नजदीक बेदउर जंगल में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। किसान  विजय विन्द उम्र 31 वर्ष ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी सुरक्षा में गोली चलाई , जिससे एक बदमाश सनोज यादव उम्र 35 निवासी मीरापुर थाना अहरौरा को गोली लगी। बाकी बदमाश भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार किसान पर रात में खेत की रखवाली करते समय आठ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया था। किसान के साथ सो रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने कुल्हाड़ी से घायल किया,  जिसका प्राइवेट अस्पताल में  इलाज चल रहा है। किसान के अनुसार उसनै बचाव में गोली चलायी जिसके कारण एक बदमाश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मड़िहान पुलिस जांच में जुटी और बयानों के आधार पर अभी तक घटना को देखा जा रहा है। अभी तक बदशामों का उद्देश्य और वहाँ जाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया  है। बहरहाल मामला संदिग्ध है कि वाकई उसे बदमाश समझकर गोली मारी गई या कुछ और ही माजरा था। इसकी पुष्टि सच सच नही हो स्कीम है और इस बात का खुलासा तो पुलिसिया जाच के बाद हो हो सकेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!