सत्ता का गलियारा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय को दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय को दी बधाई

फोटोसहित

 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 

चंदौली से लोकसभा सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। केशव प्रसाद मौर्या को राज्य सरकार का हिस्सा बनने के बाद पार्टी ने गुरुवार को इनके नाम का एलान किया। संघ से जुड़े रहे डॉ. पांडेय भाजपा के ब्राह्मण चेहरे में से एक हैं। इनके प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर विहिप के प्रथम जिलाध्यक्ष, स्वदेशी जागरण मंच के प्रथम संयोजक और अयोध्या काण्ड मे गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ जौनपुर जेल मे रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट दिनेश चंद्र सर्राफ ने उन्हे बधाई दी है।
शुक्रवार को सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल मे मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा है कि उनके नेतृत्व मे भाजपा और शक्तिशाली और मजबूत होगी ।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!