घटना दुर्घटना

कार और बोलेरो की आमने सामने टक्कर, पांच लोग घायल, महिला गंभीर

0 घायलो में महिला की हालत गम्भीर, ट्रामा सेंटर रेफर
 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्ज़ापुर(मडिहान)। 
           राजगढ़ क्षेत्र के राजगढ़ चुनार मार्ग पर सेमरी गाव के पास भीषण दुर्घटना में 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक महिला की स्थिति काफी नाजुक है। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और मिर्ज़ापुर से होकर पचोखरा थाना मड़िहान में अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर राजगढ़ से होते हुए अपने निजी आवास गोल्हनपुर के लिए जा रहे थे। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। राजगढ़ चुनार मार्ग पर सेमरी नामक स्थान पर उनके नीजी कार और बोलेरो में भिडंत हो गई। जिसमें आर्यन पुत्र कन्हैयालाल उम्र 10 वर्ष, कन्हैयालाल पुत्र बिहारी लाल उम्र 40 वर्ष, सोहाना पुत्री कन्हैयालाल उम्र 11 वर्ष, रेखा देवी पत्नी कन्हैयालाल उम्र 35 वर्ष निवासी गोल्हनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें रेखा देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। उसी दुर्घटना में भगवान दास पुत्र हिरामन निवासी चिखुड़ियां (ददरा पहाड़ी) थाना मड़िहान चुनार राजगढ़ मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े थे कि तेज गति से आ रही कार ने धक्का मार दिया। जिसमें भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। घायलावस्था में उन्हें राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद भगवान दास को जिला अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!