पडताल

चेयरमैन गुलाब मौर्य ने किया नगरपालिका स्कूल का दौरा, कर्मचारियों को दी हिदायत

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर (अहरौरा)। 
                 नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्या ने शुक्रवार को विधिवत् आफिस का कमान संभाला। आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारी के मद्देनजर उन्होंने नगर पालिका इंटर कॉलेज का दौरा किया। कालेज की सफाई व्यवस्था, रंग रोगन की वर्तमान स्थिति और शौचालयों के प्रबंधन को देखते हुए चेयरमैन ने कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश  जारी किए। पेयजल की गुणवत्ता पर आये दिनों खड़े हो रहे प्रश्नों की विस्तृत जानकारी ली और इसमें सुधार करने के लिए जल प्रबंधन के कर्मचारियों को मौखिक दिशा निर्देश जारी किये। जनता के हितों के लिए नगर पालिका की भूमिका पर विधिवत् अहरौरा नगर पालिका के ईओ विनय तिवारी के साथ चर्चा की और जनता के हितों की सर्व प्रथम प्राथमिकता दी जाने वाली कार्ययोजना पर बल दिया। नगर पालिका में अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों के प्रति नगर पालिका कर्मचारियों को उचित व्यवहार का पाठ पढ़ाया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!