धर्म संस्कृति

लालडिग्गी हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य मे विधि-विधान से हुआ पूजन व पाठ  

0 भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता अमिता जायसवाल ने किया हवन पूजन 
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। नगर के लाल डिग्गी स्थित आन्जनेय हनुमान मंदिर पर बुधवार को देर शायं हनुमान जयंती के उपलक्ष्य मे भव्य श्रंगार पूजन एवं सुंदरकांड का अखण्ड पाठ का आयोजन विधि विधान से किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता अमिता जायसवाल ने विधि-विधान से हवन पूजन किया। बताया कि विधिवत मंदिर परिसर की साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य धनतेरस से पूर्व ही संपन्न हो गया था। प्रत्येक वर्षो की भांति हनुमान जयंती कार्यक्रम आयोजित कर भक्तो मे प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर व्यापारी नेता रवीन्द्र जायसवाल उर्फ बबलू के अलावा चंद्रान्शु गोयल, संजय सिंह गहरवार, आनंद तिवारी, जगदीश शर्मा, मिथिलेश राय, सचिन जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजू प्रजापति, शशांक जायसवाल, अजय जायसवाल, राजकुमार प्रजापति, कृष्णा जायसवाल, दशरथ प्रजापति, सत्यनारायण सोनी, राजेश जायसवाल, बंटू सिंह, पारस मोदनवाल,  त्रिलोकी जायसवाल, अनिल जायसवाल, रमेश प्रजापति, शंकर लाल मोदनवाल,  उमेश जायसवाल, लालबहादुर प्रजापति,  रवि जायसवाल, श्याम नारायण यादव, अर्जुन सोनकर, शिवम जायसवाल, राजनीति सोनकर, मुन्ना जायसवाल, संदीप जायसवाल आदि रहे। इस अवसर पर भक्तो मे प्रसाद वितरण भी किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!