0 स्वीकृत 6 करोड की लागत से बनेगा रैन बसेरा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे शिलान्यास
0 चेयरमैन ने अपने जन्मदिन पर नगरवासियो को दी बडी सौगात
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर की जनता को अपने जन्मदिन 28 फरवरी को दो बडी सौगात देने का काम किया है। उनका लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम और नगर विकास मंत्री से मुलाकात रंग लाया। सोमवार को लखनऊ गये मंगलवार को सौगात मिली और आज बुधवार को नगरवासियो को अपने जन्मदिन पर बताया है कि विन्ध्याचल को प्रान्तीय मेले का दर्जा मिलेगा, मेले की मुकम्मल व्यवस्था के लिए 25 लाख रिलीज हो गये है। यही नही स्वीकृत 6 करोड की लागत से विन्ध्याचल मे रैन बसेरा बनेगा, जिसका नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना खुद आकर शिलान्यास करेगे।

चेयरमैन श्री जायसवाल ने पालिका हितो को ध्यान में रखते हुये लखनऊ जाकर सोमवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना एवं प्रमुख सचिव से मुलाकात करके पालिका व नगर की समस्याओं से उनको अवगत कराया था। अध्यक्ष के इस प्रयास से नगर में वर्ष में दो बार नवरात्र मेला का आयोजन होता है। जिसमें पालिका का लाखों का धनराशि व्यय होता हैं। जिसे शासन से प्राप्त करने हेतु पालिका द्वारा पूर्व में कई बार प्रयास किया गया, किन्तु आज तक एक रूपया प्राप्त नहीं हुआ। इस बिन्दु पर अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी द्वारा नगर विकास मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखने पर मंत्री श्री खन्ना ने 25 लाख रूपये तत्काल रिलिज किया। जो होली के बाद पालिका को प्राप्त हो जायेगा। देखा जाये तो इतिहास में पहली बार यह धनराशि पालिका को प्राप्त हो रही हैं। नवरात्रि मेला को प्रान्तीय मेला घोषित किये जाने हेतु भी मंत्री जी के द्वारा सहमति दी गयी है और आपत्ति आदि मॉगे जाने/आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु प्रमुख सचिव को निर्देश दिया गया। बताते चले कि विन्ध्याचल में माँ विन्ध्यवासिनी देवी एवं बाबा कंतित शरीफ के दर्शन आदि हेतु देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण आते रहते हैं किन्तु कही सार्वजनिक रैन बसेरा न होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कते उठानी पड़ती हैं। इस बिन्दु पर चर्चा होने पर अध्यक्ष जी के प्रस्ताव से प्रभावित होकर नगर विकास मंत्री जी सुरेश खन्ना जी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुये विन्ध्याचल में एक रैन बसेरा के निर्माण हेतु 6 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी और सूडा के डायरेक्टर को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर प्रस्ताव बनाकर उनके समक्ष रखे जिसका शिलान्यास करने हेतु वे स्वयं मीरजापुर आयेगें। इसके अलावा नगर पालिका परिषद, मीरजापुर के कर्मचारियों को वेतन आदि के भुगतान हेतु राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत शासन से धनराशि प्राप्त होती है। इस प्राप्त होने वाली धनराशि मे से 5 करोड़ रूपये पिछले वर्ष कटौती कर ली गयी थी। जिससे पालिका का वित्तीय स्थिति अत्यधिक खराब हो गया था। कर्मचारियों विशेष कर आउट सोर्सिग कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा था। इस समस्या से निजात पाने के लिय अध्यक्ष मनोज के द्वारा प्रयास किये जाने पर उपरोक्त काटी गयी धनराशि 5 करोड़ रू0 को तत्काल अवमुक्त किये जाने हेतु मा0 मंत्री श्री खन्ना के द्वारा प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को आदेश दिया गया। प्रमुख सचिव से अध्यक्ष जी के द्वारा सम्पर्क करने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि एक सप्ताह के अन्दर यह धनराशि उचित माध्यम से पालिका को प्राप्त हो जायेगी। इसके अलावा नगर में पथ-प्रकाश व्यवस्था को सुदृण कराने हेतु एवं सूर्य की किरणों का उपभोग करते हुये बिजली के अपव्यय को रोकते हेतु अब्दुल कलाम पुंज योजना के अन्तर्गत नगर में सोलर लाईट की स्थापना हेतु अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी के प्रयास से पालिका को 5.19 करोड़ की धनराशि दिये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत करा लिया गया है, जो अविलम्ब पालिका को प्राप्त हो जायेगी। बता दे कि चेयरमैन मनोज जायसवाल ने अपने जन्मदिन से दो दिन पूर्व पालिका को यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई। जिससे पालिका एवं नगर की जनता को काफी लाभ प्राप्त होगा।