धर्म संस्कृति

शांतिपूर्ण ढंग से कर्बला पहुचे तााजिये


ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(गैपुरा)।
            जिले मे मोहर्रम शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ताजिया निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने करतब दिखाये और कर्बला पर ताजिया ले जाकर दफन किया। क्षेत्र के गैपुरा विजयपुर, गोडसर, मिश्रपुर, बिहसडा में सैकड़ो की तादाद में मुसलमान भाइयो ने इमाम साहब के मिटटी को कर्बला में दफन किया। विजयपुर के तुर्कान सैयांन छिपहटी से लगभग आधा दर्जन ताजिया कर्बला के लिए रवाना हुआ। रास्ते मे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने लकडी खेलने एक साथ ही कई अन्य प्रकार के करतब दिखाये।
फिजाओ मे अली और हसन के नारे गूंजते रहे।  दूसरी ओर नवरात्री व् मोहर्रम के ममद्देनजर प्रसाशन की भी सक्रियता देखने को मिला। एसडीएम सदर सीओ सदर के साथ ही एसो विंध्याचल वह गैपुरा चौकी इंचार्ज योगेन्द्र पाण्डेय अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।  साथ में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी,  गुलाम रसूल लाल भाई,  डॉ हसनैन,  हाफिज जी,  मार्शल खान के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
दो ताजिया दारो ने नही उठाया ताजिया और नही किया दफन

जिगना थाना क्षेत्र के भौरूपुर अजगना और हरगढ मे दो ताजियादारों ने ताजिया उठाने से इंकार कर दिया, तो उन्ही के साथ तीन और ताजिया नही उठी। दोपहर एक बजे पहुंचे एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी लालगंज बृजेश त्रिपाठी चार घंटा ताजियादारों व सम्बंधित लोगों को समझाने मे लगे रहे,  लेकिन बात नहीं बनी और ताजियादारों ने ताजिया लेकर जाने व दफन करने से इंकार कर दिया। अंततः सवा पांच बजे दोनो अधिकारी वापस हो लिए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह बरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार राय काफी संख्या मे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और लोगों को समझाते रहे। प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!