युसूफ इमाम मंडलीय चिकित्सालय में अपेंडिक्स के आपरेशन के लिए आई 35 वर्षीय महिला की सोमवार को दोपहर में अबूझ हाल में मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजन चिकित्सक पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। परिजनों का आक्रोश देख चिकित्सक पुलिस को घटना की सूचना देते हुए चिकित्सक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संदर्भ में मृतका के पति राममूरत सरोज ने बताया कि पेट में तकलीफ होने पर डा० सुनील खेमानी ने अपेंडिस के आपरेशन के लिए सोमवार को सुवह नौ बजे के करीब भर्ती कर आपरेशन कक्ष में ले गए। वहीं अबुझ परिस्थितियों में कुछ देर बाद उसके पत्नी मन्जु देवी की मौत हो गई। वही परिजनों ने बताया कि आपरेशन हेतु चिकित्सक द्वारा सुविधा शुल्क भी लिया गया था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वे जिला प्रशासन से जांच कराने की एवं मुआवजा की मांग कर रहे हैं। मृतिका चार बच्चों की मां थी तथा थाना चिल्ह क्षेत्र के ग्राम दलापट्टी की मूल निवासिनी थी।

अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल में भर्ती महिला की अबूझ हाल में मौत
You May Also Like
- March 28, 2025
- 0 Comments
महेश कुमार बने बसपा के मिर्जापुर जिलाध्यक्ष मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती…
- March 28, 2025
- 0 Comments
₹27 लाख मूल्य की 240 बोतल अवैध अंग्रेजी के साथ 5 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार; तस्करी में प्रयुक्त…
- March 5, 2025
- 0 Comments
विश्व श्रवण दिवस पर जन जागरुकता अभियान पड़री (मिर्जापुर)। गत दिनों विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर एकेडमिक…