० नगर पथ विक्रय समिति की बैठक में पथ विक्रताओं को वितरण किया गया कार्ड
विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पथ विक्रता अधिनियम के अन्तर्गत गठित नगर पथ विकय समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज जायसवाल, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, ईओ नगर पालिका विनय कुमार तिवारी के अलावा समिति सदस्य उपस्थित रहे।

ईओ नगर पालिका विनय कुमार तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के पथ विक्रता (जीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय विनिमन) नियमावली 2017 के प्राविधानों के अनुपालन में पत्र विक्रय समिति का गठन किया गया है। शासनादेश के अनुसार समिति में ईओ, नगर पालिका अध्यक्ष, कर अधीक्षक, सचिव के अलावा कुल 18 सदस्य शामिल हैं।

नामित सदस्यों में लवकुश प्रतापति सभासद, सलाम अंसारी, द्वारिका साहू, दिनेश कुमार मिश्रा, श्रीमती षर्मीला देवी, लालमनी सोनकर, ममता यादव, संजय यादव गणेश प्रसाद सभी पत्र विक्रता तथा पंकज श्रीवास्तव सफाई निरीक्षक के अलावा क्षेत्राधिकारी, वरिष्ठ प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक, सहायक अभियन्ता विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित तहसीलदार सदर, अवर अभियन्ता वितरण खंड-2 फतहां, तथा धनश्यामम त्रिपाठी एनजीओ को सदस्य नामित किया गया है।

बैठक में विक्रता संघ की सहायता सभी सर्वेक्षित पथ विक्रताओं को पहचान पत्र का वितरण भी कियां। बैठक में सभी सर्वेक्षित पथ विक्रताओं को पंजीकरण प्रमाण का वितरण, नगर पथ विक्रय प्लान का संस्था द्वारा प्रस्तुतिकरण एवं नगर पथ विक्रय समिति से अनुमोदन, वेडिंग जोन एवं नॉंन वेडिंग जोन के विस्तार पर चर्चा, पंजीयन शुल्क का निर्धारण, विक्रय शुल्क का निर्धारण पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर कई पथ विक्रताओं को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।