विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के दौरान उपनिरीक्षक भरत राम प्रजापति थाना अदलहाट मय हमराह उपनिरीक्षक परमात्मा यादव, हेड कांस्टेबल रामधनी यादव, कान्सटेबल अखिलेश यादव, कान्सटेबल विजय यादव, कान्सटेबल आनन्द सिंह के गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर भिक्सी प्राइमरी स्कूल के सामने से सोोमवार को समय करीब 08.40 बजे बबब्ल मिश्रा पुत्र आद्या प्रसाद निवासी दुर्वशा का पुरा थाना अदलहाट को एक अदद नाजायज चाकू व 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ, शिवम् सिंह पुत्र बिन्दु भुषण सिंह निवासी दुर्वशा का पुरा थाना अदलहाट और सुधीर पुत्र रामरुप निवासी चिलबिलिया थाना जमालपुर को प्रत्येक के पास से 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 3 किलो 900 ग्राम गांजा व 1 अदद नाजायज चाकू बरामद कर 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अदलहाट पर क्रमशः अपराााध संख्या- 04/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व अपराााध संख्या-07/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट (बबब्ल मिश्रा के विरुद्ध) व 05/2020, 06/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।