विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में लोक जागरण मंच के तत्वाधान में शनिवार को बीएलजे ग्राउंड से तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में लोक जागरण मंच के पदाधिकारी नेतृत्व कर रहे थे। जिसमें लोक जागरण मंच के पदाधिकारियों ने नगरवासियो से अपील कर रहे थे कि नागरिकता संशोधन अधिनियम देशहित में है, इसका सबको सम्मान करते हुए स्वीकार करना चाहिए। पदयात्रा में चल रहे शहरवासी एक 100 मीटर लंबा 8 फीट चौड़े तिरंगे और यात्रा में 125 से अधिक संगठन सहभाग कर रहे थे।
तिरंगा यात्रा नगर के लिए ग्राउंड से निकलकर तहसील चौराहा पुलिस लाइन कचहरी होते हुए टीवी अस्पताल जिला अस्पताल संकट मोचन वारसलीगंज घंटाघर बेटी का चौराहा गिरधर चौराहा होते हुए तहसील रोड से पुनाबी अलजेब्रा में पहुंचकर संपन्न की गई। मथुरा में समर्थन में चल रहे हजारों लोगों द्वारा तुम वंशवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे, मातरम-मातरम वंदे मातरम, सीएए के सम्मान में मिर्जापुर मैदान में, जय श्री राम, बजरंग बली की जय आदि नारे लगाए जा रहे थे। लोक जागरण मंच के नेतृत्व में मिर्जापुर के सन्त महात्मा, मातृ शक्ति, नवजवान तथा वरिष्ठजनो जिनमें शिक्षक, विद्यार्थी, किसान, अधिवक्ता, मजदूर, डॉक्टर, ब्यवसाई, अन्य सभी सामाजिक संगठन से लगायत हर वर्ग की सारगर्भित उपस्थिति में हजारों की भीड़ डीजे पर देशभक्ति गीत पर नाचते और नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहें थे।
इस दौरान लोक जागरण मंच के पदाधिकारियों में समन्वयक सोहनलाल श्रीमाली एवं समन्वयक सहित प्रकाश चंद्र सर्राफ, प्रचारक जगदीश, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, राज्यसभा सांसद राम सकल, मझवख विधायक सुचिस्मिता मौर्य, कृष्ण कुमार अग्रहरि, पंकज सिंह चंदेल, विद्याधर तिवारी, आशुकांत चुनाहे, आदि यात्रा में चल रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जनपद के मालवीय जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, रविशंकर साहू , रामकुमार विश्वकर्मा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा और कई भाजपा नेता मौके पर मौजूद रहे।

नागरिकता कानून को विपक्षी पार्टियों द्वारा अफवाह फैलाकर मुस्लिम समाज को भड़काने का काम किया जा रहा: दारा सिंह चौहान
तिरंगा पदयात्रा को संबोधित करते हुए लोक जागरण मंच के जिला समन्वयक सोहनलाल श्रीमाली ने कहां की यह वह लोग हैं, जिनकी आवाज भी देश को सुनना चाहिए जो सामान्य लोग जिनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं है, इस वर्ग के लोग केवल देश व राष्ट्रहित में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए नफरत फैलाने वालों की तुलना में से इनकी संख्या लाखों गुना है। उनकी आवाज को सुनना अति आवश्यक है। सी ए ए के समर्थन में इनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

जिले के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहाकि नागरिकता कानून को विपक्षी पार्टियों द्वारा अफवाह फैलाकर मुस्लिम समाज को भड़काने का काम किया जा रहा है, इस नागरिकता कानून का देश में रह रहे किसी भी नागरिक को इस कानून से लेना देना नहीं है, केवल वोट बैंक के चक्कर में इस देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश विपक्षी पार्टियां कर रही हैं। आज मोदी सरकार द्वारा आम आदमी के लिए की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रधानमंत्री आवास उज्जवला गैस आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड का लाभ आम जनता आसानी से पा रही है। मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्षी के पास आज कोई मुद्दा नहीं है।

भाजपा जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने कहा कि नागरिकता कानून से 2014 रहे हिंदू सिख ईसाई जो देश के अंदर आ रहे हैं। पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश से भगाए गए सताए गए जनता को नागरिकता देने का काम मोदी सरकार कर रही है।

लोक जागरण मंच के तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जगदीश, धर्मराज, कुलदीप, चंद्र मोहन, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवा सुचिस्मिता मोर ््य और चुनार विधायक अनुराग सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार खत्री, लाल बहादुर सिंह, हरिशंकर सिंह पटेल, संजय जायसवाल, नितिन विश्वकर्मा, मुस्लिम समाज से इलियास भाई, अब्दुल अजीज खान, सभासद मोहम्मद जावेद, मकबूल भारती, साजिद खान, नजमा बेगम, मुन्नी बेगम, सिख समुदाय से सरदार जगजीत सिंह, हरदीप सिंह खुराना, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह डंग, रोटरी क्लब के अजय जायसवाल, रामलीला कमेटी बरिया घाट के अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, निलेश पुरवार, व्यापार संगठन से रविंद्र जायसवाल, उदय गुप्ता, फ्रेंड सोसाइटी से संतोष गोयल, संजय सिंह गहरवार, पतंजलि संस्थान से चिंतामणि, भोला यादव, पॉलिटेक्निक के निदेशक एवं जनपद के मालवीय जगदीश सिंह पटेल, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, विनोद यादव, उपेंद्र शुक्ला, मिर्जापुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह धोबी समाज के अध्यक्ष मुन्ना कनौजिया, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष बसंत सिंह, उमाकांत श्यामसुंदर केसरी, मनीष गुप्ता, अभय मिश्रा, रवी साहू, कौशल श्रीवास्तव प्रेमशिला सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चुनार विजय गुप्ता, अशोक कुमार यादव, विद्याधर तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश भारती, राजेंद्र गोयंका, प्रदीप सोनकर, गौरव गुप्ता, उदय पटेल राममिलन, निर्मला राय, सुषमा पांडे, अशोक मौर्य, प्रमोद सिंह, शहबान खान और सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

मुस्लिम महिलाओं ने भी किया भारी संख्या में प्रतिभाग
क्या हिंदू,क्या मुसलमान, क्या सिख और क्या ईसाई। सभी दोनों के लोग गंगा जमुनी तहजीब के बीच तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसका नजारारा तिरंगा यात्रा में देखने को नजर आया। तिरंगा यात्रा में हिंदू मुसलमान साथ साथ गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर भ्रमण करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। लोक जागरण मंच के तत्वावधान में निकाले गए जन जागरण तिरंगा यात्रा के समर्थन में सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम महिलाओं ने भी नगर के विभिन्न सड़कों पर भ्रमण किया और सीए के सम्मान में मिर्जापुर मैदान में आज नारे लगाकर राष्ट्रवाद को अपना समर्थन प्रदान किया।

यात्रा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
तिरंगा यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरना था उन मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर वर्दी धारियों की ना बाजी लगी रही सुबह से ही पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह एडिशनल एसपी सहित पूरा प्रशासन सड़कों पर भ्रमण करता नजर आया तो वही तिरंगा यात्रा के आगे और पीछे भारी तादाद में पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगी हुई थी। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के हेतु शहर क्षेत्र मे भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद चल रहे शान्ति मार्च जुलूस व शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत, असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन पसन्द लोगो में विश्वास बनाये रखनें हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्यूआरटी, पीएसी व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आरम्भ कर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जो संकटमोचन, वासलीगंज, खजाँची चौराहा, गिरधर चौराहा, महुवरियां, से वापस होते वासलीगंज पर समाप्त किया गया।
आवश्यक सूचना:-
विन्ध्य न्यूज एवं दैनिक भास्कर हिन्दी दैनिक मे किसी भी समाचार/विज्ञापन/सूचना/सम्मन/नोटिस/मार्कशीट गुमी/ नाम परिवर्तन/ जन्मदिन मुुबारक लगवाने के लिए और AB STAR NEWS चैनल पर समाचार और विज्ञापन के लिए आप ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर विमलेश अग्रहरि (राष्ट्रीय संगठन मंत्री: आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के मोबाइल नंबर 8299113438 या 9415674252 पर, ईमेल: mirzapurbhaskar@gmail.com या संकटमोचन ब्यूरो कार्यालय पर संपर्क कर सकते है।