धर्म संस्कृति

धूमधाम से विजयपुर में हुआ प्रतिमा का विसर्जन

धूमधाम से विजयपुर में हुआ प्रतिमा का विसर्जन

ब्यूरो रिपोर्ट गैपुरा

गैपुरा क्षेत्र के विजयपुर स्थित सदर बाजार में भव्य पंडाल में बैठी मां दुर्गा का विसर्जन विजयपुर की रानी तालाब में बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया गया। पिछले 17 वर्षों से हो रहे दुर्गा पूजा का महत्व विजयपुर के एक उच्चस्तरीय त्यौहार के रूप में देखा जाता है। ढोल नगाड़ों के साथ डीजे की धुन पर महिला व पुरुष नाट्य प्रस्तुति देते हुए पूजा स्थान से लगभग 3 किलोमीटर दूरी का सफर तय करके क्षेत्र के रानी तालाब में प्रतिमा को विसर्जित करते हैं ठीक उसी प्रकार ईस वर्ष भी लोगों में काफी उल्लास देखने को मिला विसर्जन के दौरान प्रशासन का भी लोगों के ऊपर पैनी नजर बनी रही सीओ सदर थानाध्यक्ष विंध्याचल के साथ चौकी इंचार्ज योगेंद्र पांडे अपने दल बल के साथ पुरे विसर्जन यात्रा तक शामिल है इस भी सैकड़ों के तादाद में लोगों की उपस्थिति के साथ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू चौबे कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि संचालक राजन चौबे जुगलेश दुबे महेंद्र सैनी शिवम चौबे बबलू मिश्रा के साथ ग्राम प्रधान राजेश बिंद मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!