राजनीतिक कोना

सामाजिक कार्यकर्ता ने नगरपालिका अध्यक्ष से किये जनता के 20 सवाल

सामाजिक कार्यकर्ता ने नपा मे सत्तारूढ़ रही
भाजपा अध्यक्ष से किये जनता के ये 20 सवाल
0 बाजीराव कटरा स्थित एक पैलेस मे वार्ता कर लगाये गंभीर 

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
 समरसता विचार मंच के संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र अग्रहरि ने नगरपालिका पर सत्तारूढ़ रही
भाजपा व उनके अध्यक्ष से जनता के ये 20 सवाल किये है। सोमवार को बाजीराव कटरा स्थित एक पैलेस मे पत्रकारो के समक्ष ये सवाल रखा। उन्होंने कहाकि वर्ष 2012 के नगरपालिका चुनाव में सत्ता प्राप्त करने वाली पाॅच वर्षो तक निकाय में सत्तारूढ़ रही पार्टी और उसके विजयी अध्यक्ष प्रत्याशी ने जनता से जो वायदे किये वह कोरे झूठ साबित हुए। नगरपालिका के अक्षम व अदूरदर्शी प्रशासन से नगर की जनता में भारी रोष है। नगर की जनता ने यह 20 सवाल किये जिन्हे मैं मीडिया के समक्ष रख रहा हूॅ। चुनाव की नुक्कड सभाओं में उनके अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने कहा कि मेरा कार्यालय केवल घण्टाघर का प्रधान कार्यालय ही होगा पर ऐसा नहीं रहा। उनके कई कैम्प कार्यालय बने। नुक्कड़ सभाओं व जन सभाओं के माध्यम से दल के कई नेताओं और प्रत्याशी ने ऐसी बात लगातार दावे के साथ रखी पर पाॅच वर्ष बीत गये कहीं भी कभी भी एक भी नहीं लगा चैपाल। जनता आज तक कर रही है जन चैपाल का इंतजार। सत्तासीन होने के बाद नपा अध्यक्ष अपना यह महत्वपूर्ण वायदा भी भूल गयी कि उन्हें जनता के बीच में जाना है। पूरी तरह से फेल रहा आपका अध्यक्ष आपके द्वार का वायदा। वह बन्द लग्जरी गाड़ियों में शीशा बन्द करके बड़े शहरों के चक्कर लगाती रही और मीरजापुर की जनता उनकी आस में यूॅ ही बेहाल रही। किसी भी वार्ड का भ्रमण अध्यक्ष ने सत्ता में आने के बाद नहीं किया। यह बड़ा भावनात्मक वायदा पूरी तरीके से फेल साबित हुआ। इन पाॅच वर्षो में नगरपालिका परिषद में सर्वाधिक भ्रष्टाचार हुआ। पाॅच साल तक खुले आम लूट-खसोट जारी रही, जो आज भी जारी है। ई0ओ0 और तमाम कर्मचारियों के साथ मिल कर भ्रष्टाचार की चरम सीमा को लांघ गयी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!