0 383.56 लाख की लागत बनने वाले उपकेन्द्र से 25-30 गांव को मिलेगी विद्युत आपूर्ति
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
उर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने आज चुनार तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोल्हनपुर में 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद राम सकल, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता विद्युत के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित रहे। शिलान्यस के बाद मंत्री ने बताया कि 33/11 के0वी0 इस विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण बिजनेस प्लान वर्ष 2019-20 के अन्तर्गत् स्वीकृत करया गया है। निर्माण कार्य का कुल लागत रू0 383.56 लाख है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गाल्हनपुर एवं उसक ेआस-पास 25-30 गांव की विद्युत आपूर्ति 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र पडरी से निर्गत् 11 के0वी0 गोल्हनपुर फीडर से की जा रही है। 11 के0वी0 गोन्हनपुर फीडर की कुल नेटवर्क लगभग 60 किलोमीटर है। जो पहाडों और खेतों से गजरते हुये इन गांवो में आती है। जिसकी वजह से इन गांवों में लो बोल्टेज की समस्या बनी रहती है एवं फाल्ट की स्थिति में उनके दूर करने में काफी समय लग जाता है। 33 के0वी0 लाइन का निर्माण 132/33 के0वी0 विद्यत उपकेन्द्र कजरहट चुनार से पोषित 33/11 के0वी0 विद्यत उपकेन्द्र गोल्हनपुर की 33 के0वी0 लाइन की 10 कि0मी0 लाइन निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन क्षेत्र को विद्यत आपूर्ति 33 के0वी0 विद्यत उप केन्द्र पडरी से 11 के0वी0 गोल्हनपुर फीडर से की जा रही है जिसकी लम्बाई 22 कि0मी0 है जिससे इस क्षेत्र में लो बोल्टेज की समस्या बनी रहती है।

मंत्री ने कहा कि इस उपकेन्द्र के निर्माण से गोल्हनपरु ग्राम के अलावा, नुनौटी, बरगवां, कूबागवां, कूबाकलां, तरंगा, गोबरदहां, मडफा, अनन्तपुर सहित लगभग 32 गांव की विद्यत आपूर्ति में गुणात्मक आपूर्ति किया जा सकेगा। मंत्री ने कहा कि आगामी 2022 तक इस क्षेत्र में पेयजल, सडक, सिंचाई तथा विद्युत की समस्या को हमेशा के लिये समाप्त करते हुये सभी सुविधायें मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि हर घ्ज्ञर को नल से जल योजना के तहत सभी घरों में पानी की आपूर्ति कर समस्या का समाधान किया जायेगा। इसी प्रकार इमिलिया, ददरा पहाडी, धुरकर से मडिहान सडका का चौडीकरण कार्य की भी स्वीकृति मिल गयी है जल्द ही कार्य प्रारम्भ्। होगा। विकास की नई उंचाई छूयेगा यह क्षेत्र। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सभी आगन्तुको धन्यावाद व आभार व्यक्त किया। मंत्री का स्वागत मुख्य अभियन्ता विद्यत सहित बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया।