डिजिटल डेस्क, नारायणपुर।
अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम रैपुरिया स्थित श्मशान घाट पर शवदाह करने आया अधेड़ गंगा मे स्नान करते समय लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरो ने शव खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल पायी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना अन्तर्गत ग्राम मदरा के गोरख पटेल का शव दाह करने रैपुरिया स्थित श्मशान घाट पर गांव वालो के साथ ओमप्रकाश सिंह 52 वर्ष पुत्र रामचन्दर सिह भी आया था जो गंगा में स्नान करने के दौरान लापता हो गया।

मौके पर पहुँची नरायनपुर पुलिस ने रैपुरिया गांव के रामबबाबू साहनी अशोक साहनी, अजीत साहनी आदि से शव ढूढवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल पायी। चुनार से गोताखोर बबई साहनी, राकेश साहनी, रोहित साहनी, छोटू साहनी को बुलवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक शव नही मिल पाया था। ग्रामीणो के अनुसार लापता अधेड़ को एक मात्र पांच वर्ष का पुत्र है जो काफी मन्नत के बाद पैदा हुआ था।
