डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
28/29 मार्च को रात्रि में थाना चील्ह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझिगवां निवासी रविन्द्र चौधरी पुत्र दूधनाथ उम्र करीब-35 वर्ष की अपने घर के कमरे में सोते समय धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।

वादी धर्मेन्द्र माझी (मृतक का भाई) की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चील्ह पर हत्या का अभियोग नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त जगलाल पुत्र स्व0 दशई व संगीता पत्नी धर्मेन्द्र चौधरी निवासीगण मझिगवां थाना चील्ह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

आज 03 मार्च को अभियोंग में वाछिंत अभियुक्त विजय कुमार पुत्र स्व0 दशई निवासी मझिगवां थाना चील्ह को प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह थाना चील्ह मय हमराह हे0का0 महेन्द्रनाथ, का0 मंजेश सिंह द्वारा समय 10.30 बजे चील्ह गंगा के किनारे खेत के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।