डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
विंध्याचल मंडल के पूर्व कमिश्नर रिटायर्ड आईएएस सत्यजीत ठाकुर द्वारा रचित सत्यम वदामि मेरा जीवन संघर्ष पुस्तक लोकार्पण एवं परिचर्चा का कार्यक्रम 6 अप्रैल मंगलवार को शाम 4:00 बजे से नगर के पथरहिया स्थित मंडल आयुक्त सभागार में किया गया है।

यह जानकारी देते हुए भारत सेवक समाज के केंद्रीय सचिव नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र एवं अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी चेयरमैन स्वामी केशवानंद जी द्वारा किया जाएगा।

बताया कि कार्यक्रम संयोजक भारत सेवक समाज के केंद्रीय महासचिव आई डी तिवारी होंगे। लोकार्पण एवं परीचर्चा कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रदेश सचिव संगठन आशुतोष दुबे मंडल अध्यक्ष चक्रपाणि तिवारी जिला अध्यक्ष ओपी सिंह एवं नगर अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लगातार लगे हुए हैं।