मिर्जापुर।
चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर शुक्रवार को नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शनोपरांत मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए दर्शनार्थियों के सुलभता हेतु व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण कराते हुए दर्शनार्थियों से अनुरोध किया कि घर से ही मां का ध्यान करने की कोशिश करें। आप सुरक्षित हैं, तो जग सुरक्षित हैं। मां जगत का कल्याण करें।

पं. रत्नाकर मिश्र नगर विधायक (विंध्यधाम) ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थियों को मास्क एवं सेनेटाइजर आदि वितरित किया। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने कहा कि गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन पूजन की जा रही है।
