मिर्जापुर।
थाना जिगना पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को जेल भेजा गया। 14/15 अप्रैल की रात्रि में थाना जिगना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेबूरा बानसिंह निवासी रामनरेश बिंद पुत्र रामजतन उम्र 32 वर्ष की पत्नी गुंजा बिंद उम्र 30 वर्ष की हत्या कर दी गयी थी। मृतका गुंजा की शादी 9 वर्ष पूर्व रामनरेश से हुई थी। जिसके 5 बच्चे हैं। बड़ा लड़का 7 वर्ष का तथा शेष 04 लड़कियां छोटी है।

मृतका के भाई (वादी) मुन्नर पुत्र स्व० छटंकी के तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मृतका के पति के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियोग में आरोपी मृतका के पति रामनरेश बिन्द पुत्र रामजतन बिन्द निवासी नेबुरा बान सिंह थाना जिगना मीरजापुर आज शुक्रवार को थाना जिगना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया।
