0 जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल चुनाव हारे
0 भाजपा के बागी निर्दल राम सागर कोल ने दी करारी शिकस्त।
हलिया।
हलिया के वार्ड संख्या चार से जिला पंचायत सदस्य हेतु राम सागर कोल को 5312 निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरेश को 3617 मत प्राप्त हुए। एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल 3230 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

चौथे स्थान पर सपा जिला अध्यक्ष के पुत्र इंजीनियर अखिलेश चौधरी सिमट गए। मनीराम कोल को जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भारी झटका लगा है। मनीराम कोल के पराजय से समर्थकों तथा भाजपाइयों में निराशा व्याप्त है।

जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा ने पहले राम सागर कोल को वार्ड चार से उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल को मैदान में उतार दिया। जिससे नाराज होकर भाजपा के बागी राम सागर कोल चुनाव लड़े और जीत हासिल की। भाजपा ने इन्हें मनीराम कोल के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

वार्ड संख्या 3 से जिला पंचायत सदस्य अमरावती अग्रहरी ने 3100 मत प्राप्त किया वही भारतीय जनता पार्टी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश सिंह की माता गीता सिंह को 2883 मत प्राप्त हुआ। 217 मत से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के बड़े भाई नरेश सिंह को भी पराजय का दंश झेलना पड़ा।

अमरावती अग्रहरि पत्नी पूर्व प्रधान शंखू अग्रहरी को क्षेत्रवासियों ने हार्दिक शुभकामना दी है। वार्ड संख्या 1 से राजकुमारी पटेल को 5999 तथा वार्ड संख्या 2 से राकेश कुंज को 6020 मतों से विजय हासिल हुआ है।