नरायनपुर (मिर्जापुर)।
वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बाइपास त्रिमोहानी नरायनपुर में गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे दीन मे हाइवा की चपेट में आने से दवा लेकर घर जा रही महिला की मौत हो गयी। हाइवा चालक रेलवे ओवर ब्रिज पर हाइवा को खडा़ कर फरार हो गया।

लाल बीवी 60 वर्ष पत्नी कल्लू अंसारी ग्राम बेगपुर थाना अदलहाट निवासी का कुछ दिन पूर्व हाथ फैक्चर हो गया था। उसी हाथ मे आये सूजन को दिखाने नरायनपुर आयी थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद घर जा रही थी। बाइपास त्रिमोहानी नरायनपुर के पास पीछे से आरही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से लाल बीवी 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी होते ही चौकी इन्चार्ज नरायनपुर संजय सिंह मौके पर पहुंच कर हाइवा वाहन व शव को कब्जे मे ले लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतका को चार पुत्र व एक पुत्री है। एक पुत्र का शादी करना बाकी था। पति की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गयी थी। इनके पुत्र मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना की जानकारी होते ही गाव मे सियापा छा गया। परिजनो मे शोक ब्याप्त हो गया।
