नरायनपुर( मिर्जापुर)।
अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम सिकिया निवासी 45 वर्षीय अधेड़ ने शुक्रवार को लगभग साढे दस बजे जहरीला पदार्थ खाकर खाकर अपना जान दे दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू यादव 45 वर्ष पुत्र भुल्ली यादव ग्राम सिकिया निवासी ने अपने पुत्र बिक्की यादव को फोन पर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। तो पुत्र बिक्की मौके पर पहुंच कर पिता पप्पू यादव का उपचार कराने ले जा रहा था जिनकी रास्ते मे ही मौत हो गयी। मृत्यु हो जाने के बाद शव नरायनपुर पुलिस को सौप दिया। उक्त आसय की तहरीर पुत्र बिक्की यादव ने दिया है।

मृतक ट्रैक्टर चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसको दो पुत्र व तीन पुत्री है। दो पुत्रियो का शादी कर दिया था। पुलिस चौकी नरायनपुर में शव पहुचते ही परिजन भी जुट गये। महिलाए विलाप करने लगी।

नरायनपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणो ने बताया कि मृतक पप्पू यादव के पिता भुल्ली यादव रेलवे मे कर्मचारी थे।चल अचल सम्पत्ति के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक अभी दो माह पूर्व अपनी पुत्री का शादी किया था।
