जमुई।
अदलहाट थाना क्षेत्र नारायणपुर चौकी कालिदास शिक्षण संस्थान शेरपुर के प्रांगण में भारतीय मजदूर संघ का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिस के मुख्य अतिथि चुनार विधानसभा के विधायक अनुराग सिंह पटेल थे, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता आंगनबाड़ी आशा, आशा संगिनी, रसोइया ने मुख्य अतिथि से मांग किया कि हम लोगों का मानदेय ₹5000 मिलता है जो10 दिन में ही समाप्त हो जाता है उससे काम नहीं चल पाता।

इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हम लोगों का मानदेय कम से कम ₹20000 कराने का कष्ट करें, क्योंकि जिस अनुसार से हम लोगों से काम लिया जाता है उस अनुसार मानदेय नहीं मिलता है, जिलाध्यक्ष हसन खान ने विधायक जी से अनुरोध किया कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाय।

अमित कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री, शांति तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष राधा विश्वकर्मा, आशा कर्मचारी संघ प्रदेश संयुक्त मंत्री शांति विश्वकर्मा, हिंदू युवा वाहिनी प्रभाल सिंह,आलोक सिंह, चंद्रशेखर, अनिल विश्वकर्मा, लालबरती,नम्रता सिंह, सुमन उपाध्याय ,अनिता ,राज लक्ष्मी, सुधा सिंह इत्यादि लोगों की उपस्थिति रही।