मीरजापुर।
गुरुवार को विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति की प्रथम उप समिति के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गृहों का निरीक्षण माननीय सभापति एवं माननीय सदस्यों के द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रुप से संप्रेक्षण गृह, किशोर मोर्चाघर, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय वृद्धा आश्रम एवं पटेंगरा नाला विंध्याचल रहे।

सभापति के द्वारा वन स्टॉप सेंटर के द्वारा दी जा रही समस्त सेवाओं एवं कार्यशैली की जानकारी ली गई समस्त रिकॉर्ड रजिस्ट्ररो की जांच की गई सेंटर पर उपस्थित समस्त कर्मियों से उनके पद के दायित्व की जानकारी ली गई सेंटर के द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की मंशानुरूप जो भी हमारी महिला पीडि़ताएं हैं उन्हें एक छत के नीचे परामर्श सेंटर, विधिक सेवा, मेडिकल सेवा एवं पुलिस सहायता जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
