मिर्जापुर।
ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन जी एवं जनपद चंदौली के प्रभारी मंत्री ने रमाशंकर सिंह पटेल बुधवार को ग्राम- कुबा खुर्द (तरंगा) विकास खंड- राजगढ़ विधान सभा- मड़िहान में ऋषिकेश सिंह के दादी के निधन पर उनके घर उनके तेरवही में पहुंचकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शक्तेशगढ़ राज बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य बेचन सिंह, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, जयप्रकाश सिंह गुड्डू, कन्हैया लाल लेखपाल, राजकुमार सिंह पूर्व प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह, अमलेश सिंह, सोनू सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, अरविंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

राजगढ़ ब्लाक तिराहे पर क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठकर हालचाल लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष शक्तेशगढ़ राज बहादुर सिंह, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री रामबली सिंह, मुन्नर सिंह ग्राम प्रधान बरगवां यशपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

दीपनगर बाजार में राज्य मंत्री ने चाय पर चर्चा की और लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मड़िहान वीरेंद्र कोल, लाल बहादुर विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवरी दुबार खास में श्रीमान कोल की पत्नी के निधन पर उनके घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की, और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को कष्ट सहने की शक्ति दे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मड़िहान विरेंद्रर कोल, नंदू मौर्या बड़ी संख्या मे आदिवासीगण उपस्थित रहे।