मिर्जापुर।
10 अगस्त 2021, मंगलवार को अपना दल एस जिला पार्टी ने पूर्व सांसद मिर्जापुर की वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर जिलाध्यक्ष इं राम लौटन बिदं की नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस दौरान वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ज्ञानचंद कनौजिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल उपस्थित रहे तथा संचालन युवा नेता रामवृक्ष बिंद ने किया। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि फूलन देवी आज इस दुनिया में नहीं हैं। जिसके नाम से कभी चंबल क्या यूपी की पुलिस भी थर्राती थी। इस दस्यु सुंदरी का दहशत ऐसा था कि बड़े-बड़े अफसर भी इस पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे।

फूलन देवी का आज जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि दस्यु सुंदरी फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को गाँव गोरहा का पूर्वा में एक मल्लाह के घर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में हुआ था। वैसे तो चंबल में कई महिला डकैती का खौफ रहा है। लेकिन फूलन देवी का नाम इन सब से अलग ही था।

आगे जिला अध्यक्ष श्री बिंद ने कहां कि वीरांगना फूलन देवी पिछड़े सामाजिक न्याय के पुरोधा, कमेरों, पिछड़ों, दलितों, शोषित व मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करने वाली थी वो हमारे जिले की दो बार सांसद भी रह चुकी थी। जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष अशोक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, भटौली जोन कार्यवाहक मनोज बिंद, राजेश मौर्य, अजय पाठक, राजेश, नंदलाल, आदि लोग उपस्थित रहे।