मिर्जापुर।
शनिवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आशा वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें घरेलू सामानों से राखी बनाने को प्रमुखता दी गई।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को हुनरमंद बनाना तथा घरेलू अनुपयोगी चीजों को उपयोगी वस्तुओं में बदलने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था के मुख्य कार्यालय पथरा दसौंधी में किया गया। प्रतियोगिता का संचालन संस्था की प्रबंधक श्रीमती कीर्ति राय ने किया। जिसमें रूबी, दीक्षा, माया, गुड़िया ने प्रतिभाग लिया। इस अवसर पर पुष्पा देवी, रीता देवी, राजकुमारी देवी, दिलरा देवी, परमेश्वर, रामेश्वर गजेंद्र और महेंद्र उपस्थित थे।
