० डाॅ० सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर हुए मनमोहक कार्यक्रम
मिर्ज़ापुर।
नगर के भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या के अवसर पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने यमुना तट पर नन्द जी, यशोदा मैया के रूप संग श्री कृष्ण के कालिया नाग पर नृत्य की झांकी के साथ उनकी लीलाओं को बड़ी ही सुंदरता से प्रस्तुत किया।

प्रस्तुति में श्री कृष्ण जी का जन्म, वासुदेव जी का श्री कृष्ण जी के जन्म के बाद यमुना पार करने की लीला, श्री कृष्ण की बाल काल में माखन चुराने की लीला, श्री कृष्ण जी एवं राधा जी का दृश्य आदि प्रमुख थे।

प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने यह सन्देश दिया कि वसुदेव शुद्ध सत्त्वगुण का स्वरूप हैं। विशुद्ध चित्त ही वसुदेव हैं। देवकी निष्काम बुद्धि हैं। इन दोनों के मिलन होने पर ही भगवान का जन्म होता है। कंस अभिमान है। वह जीवमात्र को बंद किए रहता है। वसुदेव-देवकीजी कारावास में भी जाग्रत थे। संसार में जो जागता है वही भगवान को पा सकता है। इतना सुन्दर कार्यक्रम देखकर सभी लोग भाव विभोर हो उठे।

सभी लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ “श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवाय ” के उद्धघोष से पूरे वातावरण को कृष्णमय कर दिया। विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चन्द्र सर्राफ ने सभी लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामना दी।

विद्यालय के डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महत्त्व को बताया। इस अवसर पर प्रीती सर्राफ, अस्मिता श्रीवास्तव, निर्जला मिश्रा, ज्योति दास, रेखा साहनी, श्वेता दुबे, करिश्मा, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे।
