अहरौरा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रदीप तिवारी ने मीरजापुर के लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष व लगातार तीन बार से जिला पंचायत के सदस्य जनपद के मजबूत नेता पंकज उपाध्याय को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।

पंकज उपाध्याय के संघर्ष को देखकर उनके ऊपर विपक्ष तमाम उत्पीड़न का मुकदमा लगाकर जेल में डालने का काम करने का प्रयास किया। परन्तु पंकज उपाध्याय ने अपने राजनीतिक जीवन मे कभी पीछे मुड़कर देखने का काम नहीं किया । हमेशा अपने क्षेत्र में तथा अपने बूथ पर पार्टी को जिताने का कार्य किया जिससे आज पार्टी ने भरोसा जताकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।

पंकज को यह जिम्मेदारी मिलने से मड़िहान विधानसभा के भावी विधानसभा प्रत्याशी के रूप में इनके नाम के कयास लगाए जा रहे हैं। पंकज उपाध्याय को समाजवादी पार्टी लोहीया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव सचिव मनोनीत होने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर यादव,पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव,पूर्व मंत्री मुन्नी यादव ,अभय यादव , अशोक मुन्ना ,नशीम कुरैशी , शिवपूजन यादव , हकसफा वारिस ,शैलेष पटेल , अनिल यादव , जमील मास्टर, प्रमोद केशरी , ब्रह्मदेव त्रिपाठी, महफूज अली,लोकपति यादव , भरत मौर्य, लालचंद पटेल आदि तमाम लोगो ने हर्ष ब्यक्त किया।
