मिर्जापुर।
नगर पश्चिमी मण्डल मीरजापुर की सांगठनिक एवं आगामी कार्यक्रमो की तैयारी हेतु आवश्यक बैठक सेमफोर्ड स्कूल बसही मे सम्पन्न हुयी। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप मे मण्डल प्रभारी शिवकुमार सिंह का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा का नगर पश्चिमी के सभी पदाधिकारियो द्वारा अभिनन्दन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अभय मिश्र नगर अध्यक्ष भाजपा मीरजापुर पश्चिमी द्वारा तथा संचालन नगर महामन्त्री द्वय नितिन विश्वकर्मा और सतीश उपाध्याय ने किया।

बैठक मे शक्ति केन्द्र प्रभारी, नगर पदाधिकारी, नगर कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ महामन्त्री/बीएलए उपस्थित रहे।
