0 जिलाधिकारी ने तहसील सदर, चुनार, लालगंज एवं मड़िहान कायार्लय का किया निरीक्षण
0 मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में 05 खण्ड विकास अधिकारी पाये गये अनुपस्थित-एक दिन का वेतन रोकने का निदेर्श
मीरजापुर।
जनता द्वारा अधिकारियो के समय से कायार्लय न पहुँचने की शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जनपद के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर, चुनार, लालगंज एवं मड़िहान से वीडियो काल द्वारा वातार् कर कायार्लय में उनकी उपस्थिति की जाँच किया।

वीडियो काल के दौरान निरीक्षण में पाया गया कि तहसीलदार मड़िहान श्रीमती नुपुर सिंह पूवार्न्ह 10ः45 बजे तथा उपजिलाधिकारी चुनार सुश्री रोशनी यादव पूवान्ह 11ः00 बजे कायार्लय पहुँची। यह स्थिति संतोषजनक नही हैं। विलम्ब से कायार्लय में उपस्थित होने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी चुनार तथा तहसीलदार मड़िहान को जिलाधिकरी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज दिनांक 16.09.2021 का वेतन रोकते हुये दोनो को 03 दिवस के अन्दर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निदेर्श दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कमर्चारी समय से कायार्लय पहुँचकर जन में हिताथर् में कायर् करें। निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने पर कठोर एवं विधिक कायर्वाही की जायेगी।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा भी आज दिनांक 16.09.2021 के पूवान्ह 10ः25 बजे विकास खण्ड पहाड़ी, सिटी, मझवा, लालगंज, पटेहरा कला, नरायनपुर व सीखड़ में उपस्थिति जानकारी की गयी। जानकारी करने पर खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी श्रीमती उषा पाल, सिटी व मझवा दिनेश कुमार मिश्रा, लालगंल रमाकान्त, पटेहरा कला श्वेतांग सिंह एवं परायनपुर व सीखड़ पवन कुमार सिंह अनुपस्थित पाये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित सभी खण्ड विकास अधिकारियो का आज दिनांक 16.09.2021 का वेतन अवरूद्ध करते हुये निदेर्शित किया कि समय से कायार्लय उपस्थित न रहने के सम्बन्ध में अपना तत्थपरक स्पष्टीकरण दो दिवस के अन्दर उपलब्ध कराने के साथ विकास खण्ड मुख्यालय पर निवास करने एवं प्रतिदिन समय से कायार्लय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारियेा को निदेर्शित किया जाता हैं कि प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से विकास खण्ड मुख्यालय पर उपस्थित रह कर जनता की समस्याओ का निस्तारण करेंगे।