मिर्जापुर।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु भारत निवार्चन आयोग एवं मुख्य निवार्चन अधिकारी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश के क्रम में दो दिवसीय 21 व 22 अक्टूबर को आईआईआईडीईएम प्रशिक्षण कायर्क्रम माइक्रोसाफ्ट टीम द्वारा सम्पन्न होगा।

प्रशिक्षण हेतु नामित सदस्य मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नोडल अधिकारी कानून व्यवस्था एवं विशेष कार्याधिकारी (जिलाधिकारी) ने एनआईसी कक्ष एवं अपने लैपटाप/मोबाइल लिंक से जुड़कर प्रशिक्षण के विभिन्न बिन्दुओ के तकनीकी पहलुओ को समझा।

माइक्रोसाफ्ट टीम द्वारा प्रशिक्षण कायर्क्रम में डी0ई0एम0पी0/बी0ई0एम0पी0, वुलनेराबिलिटी मैपिंग, माॅडल कोड आफ कंडक्ट, खर्च निगरानी सहित अन्य आयामो पर सैद्धातिंक एवं तकनीकी पहलुओ के विविध पक्षो के समझ पर बल दिया गया। उप जिला निवार्चन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि समय-समय पर भारत निवार्चन आयोग एवं राज्य निवार्चन आयोग के द्वारा होने वाले प्रशिक्षणो के माध्यम से प्रशिक्षु अधिकारियो को निवार्चन कार्य को सुचारू रूप से क्रियाशील करने एवं सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक विजन प्राप्त होता हैं, जो उनके लिये बहुत कामगर सिद्ध होता है।
