जमुई।
चुनार थाना क्षेत्र सरैया सिकंदरपुर के विमल उत्सव वाटिका में जन अधिकार पार्टी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें पार्टी की नीतियों पर विमर्श करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर गहन चर्चा किया गया।

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार अजय कुमार मौर्य को जनपद मिर्जापुर का यूथ बिग्रेड प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। अजय कुमार मौर्य ने कहाकि पार्टी की नीतियों के अनुसार सभी वर्गों के विकास का कार्य किया जाएगा तथा जन-जन तक पहुंचकर जनता की आवाज को सुनकर उनके समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

बैठक में डा० रंग बहादुर मौर्य, विजय कुमार मौर्य, कमलेश कुमार, रंजीत, सतीश, श्यामराज, विनोद कुमार, अनिल कुमार, अनीश, मोहम्मद रजा इत्यादि प्रमुख लोगों के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
