मिर्जापुर।
भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिह ने जिले की सदस्यता अभियान का शुभारम्भ नगर के संकट मोचन मोहल्ले में कैंप लगाकर शनिवार को किया। 4.5 वर्षों में पार्टी के द्वारा किए गए जन कल्याणकारी ऐतिहासिक कार्यों से जनता, पार्टी से पूरी जुड़ी हुई है तथा जिस तरीके से पूरा देश राष्ट्रवाद की तरफ बढ़ा है उसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा।

सदस्यता अभियान के द्वारा पार्टी ने यह लक्ष्य रखा है कि पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या को 4 करोड़ तक पहुंचाना है इसमें हर वर्ग हर समुदाय के लोग जुड़ रहे हैं और आप सभी को यह जानकर हर्ष होगा कि 29 अक्टूबर 2021 को जब माननीय अमित शाह जी ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया था उस एक दिन में 3.50 लाख नए सदस्य बने थे।
जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि पिछले 4.5 वर्षों में सरकार के द्वारा जो ऐतिहासिक कार्य किया गया उसके आधार पर जनता स्वयं भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बन रही है।

भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए सिर्फ एक छोटा सा कार्य करना है अपने मोबाइल से 7505403403 पर मिस्ड कॉल करना है। उसके बाद आप स्वयं प्राथमिक सदस्य बन जायेंगे। जिलाध्यक्ष ने युवाओं से विशेष अनुरोध किया है कि युवा भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग दें तथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें। आज सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा, पुरूष व महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख शिव कुमार राय ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, संतोष गोयल, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, डॉ0 सी0एल0 बिन्द, गौरव ऊमर, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, सदस्यता अभियान जिला संयोजक रजनीकान्त राय, नगर पूर्वी महामंत्री श्याम सिंह, नितिन विश्वकर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नागेश्वर तिवारी, जान्हवी तिवारी, कमलेश यादव, प्रवी कशेरा, अजय मोदनवाल, हैदर अब्बास, विवेक बरनवाल, जिले के सदस्यता संयोजक शिव कुमार राय, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, संतोष गोयल, जिला उपाध्यक्ष सी एल बिद, जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव, गौरव उमर, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला राय, जिले के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे, अलंकार जयसवाल, नगर महामंत्री पूर्वी श्याम सिंह, सोनू दुबे, लल्लू राम मोदनवाल, पूर्वी कसेरा, आलोक श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, रजनीकांत राय, सुशील विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, शिवलाल सोनकर सहित जिले एव नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ – साथ अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।
